बांका के अमरपुर में मातम! ट्रेन हादसे में पति-पत्नी की मौत, 4 वर्षीय बच्चा घायल
बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के पाटकी गांव निवासी पति-पत्नी की अकबरनगर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद चार वर्षीय मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि दंपती अपने बच्चे के साथ इलाज के लिए भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान अकबरनगर स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की सूचना है।
घटना के बाद पाटकी गांव में शोक की लहर है।
Banka Update पर देखिए बांका और अमरपुर की हर महत्वपूर्ण खबर।
अकबरनगर ट्रेन हादसा, अमरपुर ट्रेन हादसा, बांका ट्रेन हादसा, पाटकी गांव हादसा, अकबरनगर रेलवे स्टेशन हादसा, भागलपुर जमालपुर रेलखंड, अमरपुर न्यूज, बांका न्यूज, Banka News, Amarpur News, Akbarnagar Train Accide
Amarpur, Banka | Sep 8, 2026