Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

देव: कीर्तिपुरम में कंचनपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर महुआ शराब किया जब्त

Deo, Aurangabad | May 7, 2026
देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कीर्तिपुरम में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है। कंचनपुर थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान गांव में छिपाकर रखी गई महुआ शराब को जब्त कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवै

MORE NEWS

🍚 हर पात्र परिवार तक खाद्य सुरक्षा का लाभ पहुँचाने की दिशा में औरंगाबाद जिला प्रशासन का प्रभावी अभियान।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में राशन कार्ड निर्माण एवं आवेदन सत्यापन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी प्रखंडों की प्रगति का बिंदुवार मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्र परिवारों को समयबद्ध तरीके से राशन कार्ड उपलब्ध कराने हेतु अभियान को और अधिक गति प्रदान की जाए।

जिला प्रशासन द्वारा राशन कार्ड निर्माण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। सभी प्रखंडों में प्रतिदिन आवेदन प्राप्त करने, उनका त्वरित सत्यापन करने तथा योग्य लाभुकों को शीघ्र राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है।

📊 जिले की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ
✅ 26 जुलाई 2026 तक निर्धारित 48,241 आवेदन प्राप्त करने के लक्ष्य के विरुद्ध 31,905 आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 103.34 प्रतिशत है।

✅ 05 अगस्त 2026 तक निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के क्रम में 27 जुलाई 2026 को एक ही दिन में 2,283 नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि दैनिक लक्ष्य 1,737 आवेदन था। इस प्रकार जिले ने एक दिन में 131.46 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

✅ 27 जुलाई 2026 तक प्राप्त कुल 34,188 आवेदनों में से 33,185 आवेदनों का सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। जिले की कुल सत्यापन दर 97.07 प्रतिशत हो चुकी है तथा केवल 1,003 आवेदन सत्यापन हेतु लंबित हैं। यह प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग एवं अधिकारियों की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम है।

📢 व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड निर्माण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार आवेदन करने से वंचित न रहे।

इसके लिए पंचायत स्तर पर माइकिंग, सूचना पट्ट, सोशल मीडिया, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनसंपर्क माध्यमों के जरिए लोगों को जागरूक करने तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी घर-घर तक पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं।

🤝 जिला प्रशासन की अपील
जिन पात्र परिवारों का अब तक राशन कार्ड नहीं बना है अथवा जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना विलंब निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें। प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित सत्यापन कर नियमानुसार राशन कार्ड निर्गत किया जाएगा, ताकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँच सके।

औरंगाबाद जिला प्रशासन पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनहितकारी प्रशासन की भावना के साथ प्रत्येक पात्र परिवार तक खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पहुँचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
#Aurangabad #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #RationCard #FoodSecurity #NFSA #Bihar #जनकल्याण #खाद्यसुरक्षा
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

🍚 हर पात्र परिवार तक खाद्य सुरक्षा का लाभ पहुँचाने की दिशा में औरंगाबाद जिला प्रशासन का प्रभावी अभियान। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज कार्यालय प्रकोष्ठ में राशन कार्ड निर्माण एवं आवेदन सत्यापन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी प्रखंडों की प्रगति का बिंदुवार मूल्यांकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पात्र परिवारों को समयबद्ध तरीके से राशन कार्ड उपलब्ध कराने हेतु अभियान को और अधिक गति प्रदान की जाए। जिला प्रशासन द्वारा राशन कार्ड निर्माण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। सभी प्रखंडों में प्रतिदिन आवेदन प्राप्त करने, उनका त्वरित सत्यापन करने तथा योग्य लाभुकों को शीघ्र राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। 📊 जिले की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ ✅ 26 जुलाई 2026 तक निर्धारित 48,241 आवेदन प्राप्त करने के लक्ष्य के विरुद्ध 31,905 आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं, जो निर्धारित लक्ष्य का 103.34 प्रतिशत है। ✅ 05 अगस्त 2026 तक निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के क्रम में 27 जुलाई 2026 को एक ही दिन में 2,283 नए आवेदन प्राप्त हुए, जबकि दैनिक लक्ष्य 1,737 आवेदन था। इस प्रकार जिले ने एक दिन में 131.46 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ✅ 27 जुलाई 2026 तक प्राप्त कुल 34,188 आवेदनों में से 33,185 आवेदनों का सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। जिले की कुल सत्यापन दर 97.07 प्रतिशत हो चुकी है तथा केवल 1,003 आवेदन सत्यापन हेतु लंबित हैं। यह प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग एवं अधिकारियों की सक्रिय कार्यशैली का परिणाम है। 📢 व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड निर्माण अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार आवेदन करने से वंचित न रहे। इसके लिए पंचायत स्तर पर माइकिंग, सूचना पट्ट, सोशल मीडिया, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनसंपर्क माध्यमों के जरिए लोगों को जागरूक करने तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी घर-घर तक पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं। 🤝 जिला प्रशासन की अपील जिन पात्र परिवारों का अब तक राशन कार्ड नहीं बना है अथवा जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे बिना विलंब निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें। प्राप्त सभी आवेदनों का त्वरित सत्यापन कर नियमानुसार राशन कार्ड निर्गत किया जाएगा, ताकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँच सके। औरंगाबाद जिला प्रशासन पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनहितकारी प्रशासन की भावना के साथ प्रत्येक पात्र परिवार तक खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पहुँचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। #Aurangabad #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #RationCard #FoodSecurity #NFSA #Bihar #जनकल्याण #खाद्यसुरक्षा Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 28, 2026

अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध।

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय, औरंगाबाद में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, नवाडीह के नियमित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में छात्रावास के नियमित संचालन, नामांकन प्रक्रिया, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा विभागीय मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने पर विस्तृत समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छात्रावास का संचालन पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए, ताकि पात्र अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ शीघ्र पूर्ण करने तथा छात्रावास के प्रभावी संचालन के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में छात्रावास से जुड़े प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी तथा मदरसा इस्लामिया के प्राचार्य उपस्थित रहे।

शिक्षा, समान अवसर और समावेशी विकास की दिशा में औरंगाबाद जिला प्रशासन का एक और महत्वपूर्ण कदम।
#Aurangabad #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #MinorityWelfare #HostelManagement #EducationForAll #Bihar #InclusiveDevelopment
Minority Welfare Department, Govt. of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध। जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय, औरंगाबाद में अल्पसंख्यक बालक छात्रावास, नवाडीह के नियमित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रावास के नियमित संचालन, नामांकन प्रक्रिया, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा विभागीय मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छात्रावास का संचालन पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया जाए, ताकि पात्र अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ शीघ्र पूर्ण करने तथा छात्रावास के प्रभावी संचालन के लिए समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में छात्रावास से जुड़े प्रशासनिक एवं प्रबंधकीय विषयों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी तथा मदरसा इस्लामिया के प्राचार्य उपस्थित रहे। शिक्षा, समान अवसर और समावेशी विकास की दिशा में औरंगाबाद जिला प्रशासन का एक और महत्वपूर्ण कदम। #Aurangabad #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #MinorityWelfare #HostelManagement #EducationForAll #Bihar #InclusiveDevelopment Minority Welfare Department, Govt. of Bihar CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 28, 2026

☀️ प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति एवं लंबित मामलों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में लाभुक चयन, जन समर्थन पोर्टल पर आवेदन एवं अपलोड की प्रगति, सर्वेक्षण, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, बैंक ऋण, जन-जागरूकता अभियान तथा कार्यान्वयन एजेंसियों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

🔹 योजना के अंतर्गत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को अधिकतम ₹78,000 तक की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) उपलब्ध कराई जा रही है।
🔹 लगभग ₹70,000 की लागत से 1 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा सकता है।
🔹 जिला मुख्यालय में योजना से संबंधित आवेदनों के निष्पादन एवं मार्गदर्शन के लिए पृथक सहायता काउंटर स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
🔹 पंचायत स्तर तक सरल एवं बिंदुवार पंपलेट वितरित कर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
🔹 सभी बैंक प्रबंधकों को पात्र लाभुकों के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
🔹 चयनित वेंडरों के साथ नियमित बैठक कर योग्य उपभोक्ताओं का चयन तथा अस्वीकृत 38 आवेदनों का तकनीकी मार्गदर्शन के साथ पुनः आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 प्रत्येक कनीय अभियंता को क्षेत्रवार लक्ष्य आवंटित कर प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने तथा नोडल पदाधिकारी द्वारा नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए।
🔹 प्रधानमंत्री कुटीर ज्योति योजना के पात्र उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
🔹 जीविका दीदियों के माध्यम से पंचायत स्तर पर पात्र लाभार्थियों की पहचान, सहमति-पत्र संग्रहण एवं पोर्टल अपलोड की प्रक्रिया को और तेज़ करने के निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों, विद्युत वितरण कंपनी, बैंक प्रतिनिधियों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को समन्वित प्रयासों के साथ निर्धारित लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा अधिकाधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
स्वच्छ ऊर्जा • कम बिजली बिल • आत्मनिर्भर परिवार — प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हर घर सौर ऊर्जा की ओर।
#Aurangabad #PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarEnergy #RenewableEnergy #Bihar #DistrictAdministration #AbhilashaSharma
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India

☀️ प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना की प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति एवं लंबित मामलों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में लाभुक चयन, जन समर्थन पोर्टल पर आवेदन एवं अपलोड की प्रगति, सर्वेक्षण, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, बैंक ऋण, जन-जागरूकता अभियान तथा कार्यान्वयन एजेंसियों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। 🔹 योजना के अंतर्गत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को अधिकतम ₹78,000 तक की केंद्रीय वित्तीय सहायता (सीएफए) उपलब्ध कराई जा रही है। 🔹 लगभग ₹70,000 की लागत से 1 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा सकता है। 🔹 जिला मुख्यालय में योजना से संबंधित आवेदनों के निष्पादन एवं मार्गदर्शन के लिए पृथक सहायता काउंटर स्थापित करने का निर्देश दिया गया। 🔹 पंचायत स्तर तक सरल एवं बिंदुवार पंपलेट वितरित कर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। 🔹 सभी बैंक प्रबंधकों को पात्र लाभुकों के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 🔹 चयनित वेंडरों के साथ नियमित बैठक कर योग्य उपभोक्ताओं का चयन तथा अस्वीकृत 38 आवेदनों का तकनीकी मार्गदर्शन के साथ पुनः आवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 🔹 प्रत्येक कनीय अभियंता को क्षेत्रवार लक्ष्य आवंटित कर प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करने तथा नोडल पदाधिकारी द्वारा नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए। 🔹 प्रधानमंत्री कुटीर ज्योति योजना के पात्र उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। 🔹 जीविका दीदियों के माध्यम से पंचायत स्तर पर पात्र लाभार्थियों की पहचान, सहमति-पत्र संग्रहण एवं पोर्टल अपलोड की प्रक्रिया को और तेज़ करने के निर्देश दिए गए। उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों, विद्युत वितरण कंपनी, बैंक प्रतिनिधियों एवं कार्यान्वयन एजेंसियों को समन्वित प्रयासों के साथ निर्धारित लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा अधिकाधिक पात्र परिवारों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वच्छ ऊर्जा • कम बिजली बिल • आत्मनिर्भर परिवार — प्रधानमंत्री सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से हर घर सौर ऊर्जा की ओर। #Aurangabad #PMSuryaGhar #MuftBijliYojana #SolarEnergy #RenewableEnergy #Bihar #DistrictAdministration #AbhilashaSharma Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Ministry of New and Renewable Energy (MNRE), Government of India

Aurangabad, Bihar | Jul 28, 2026

📍समाहरणालय, औरंगाबाद

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में “सहयोग शिविर” की प्रगति एवं प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा।

जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे "सहयोग शिविर" की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी नोडल एवं सहयोगी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में निर्देशित किया गया कि— 
✅ सभी आवेदनों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
✅ 10 एवं 20 दिनों से लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए।
✅ 30 दिनों से अधिक लंबित मामलों में संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
✅ राजस्व एवं न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों का शिविर तिथि से पूर्व निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
✅ शिविर के दिन लंबित एवं निष्पादित मामलों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए तथा आवेदकों को उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति लिखित रूप में उपलब्ध कराई जाए।

जिला पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं सतत अनुश्रवण का सकारात्मक परिणाम—
📌 अब तक प्राप्त 12,527 आवेदनों में से 12,135 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है।
🎯 अर्थात् 97% आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित कर जिला प्रशासन ने जन शिकायतों के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

औरंगाबाद जिला प्रशासन आमजन को स्थानीय स्तर पर त्वरित, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासनिक सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
#Aurangabad #Bihar #SahyogShivir #JanSeva #GoodGovernance #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #PublicService #CitizenFirst #SamadhanSeSashaktikaran
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

📍समाहरणालय, औरंगाबाद जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में “सहयोग शिविर” की प्रगति एवं प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा। जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे "सहयोग शिविर" की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने सभी नोडल एवं सहयोगी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में निर्देशित किया गया कि— ✅ सभी आवेदनों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। ✅ 10 एवं 20 दिनों से लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए। ✅ 30 दिनों से अधिक लंबित मामलों में संबंधित पदाधिकारी से स्पष्टीकरण लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। ✅ राजस्व एवं न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों का शिविर तिथि से पूर्व निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। ✅ शिविर के दिन लंबित एवं निष्पादित मामलों की सूची सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाए तथा आवेदकों को उनके आवेदन की अद्यतन स्थिति लिखित रूप में उपलब्ध कराई जाए। जिला पदाधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं सतत अनुश्रवण का सकारात्मक परिणाम— 📌 अब तक प्राप्त 12,527 आवेदनों में से 12,135 आवेदनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है। 🎯 अर्थात् 97% आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित कर जिला प्रशासन ने जन शिकायतों के समाधान की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। औरंगाबाद जिला प्रशासन आमजन को स्थानीय स्तर पर त्वरित, पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रशासनिक सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। #Aurangabad #Bihar #SahyogShivir #JanSeva #GoodGovernance #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #PublicService #CitizenFirst #SamadhanSeSashaktikaran Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 28, 2026

📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें

जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में औरंगाबाद जिला प्रशासन की प्रमुख उपलब्धियाँ—
📌 किसानों के लिए आधुनिक वेजफेड इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कोल्ड स्टोरेज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल।
📌 राशन कार्ड आवेदनों के सत्यापन एवं निष्पादन में औरंगाबाद का राज्य में अग्रणी प्रदर्शन।
📌 पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा एवं प्रगति।
📌 विद्युत संरचनाओं की सुरक्षा, चोरी की रोकथाम एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।
📌 स्वतंत्रता दिवस-2026 समारोह की तैयारियाँ तेज, 8 अगस्त से परेड का पूर्वाभ्यास प्रारंभ।
📌 जनता दरबार के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान की पहल।
📌 46 पंचायतों में कन्या विवाह भवन निर्माण की स्वीकृति, 40 पंचायतों में निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ।
📌 जनहित, पारदर्शिता एवं विकासोन्मुख प्रशासनिक कार्यों को समाचार पत्रों में प्रमुखता।
#Aurangabad #DistrictAdministration #DMAbhilashaSharma #Bihar #Development #GoodGovernance
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar CMO Bihar

📰 आज के समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रमुख खबरें जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) के नेतृत्व में औरंगाबाद जिला प्रशासन की प्रमुख उपलब्धियाँ— 📌 किसानों के लिए आधुनिक वेजफेड इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कोल्ड स्टोरेज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल। 📌 राशन कार्ड आवेदनों के सत्यापन एवं निष्पादन में औरंगाबाद का राज्य में अग्रणी प्रदर्शन। 📌 पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा एवं प्रगति। 📌 विद्युत संरचनाओं की सुरक्षा, चोरी की रोकथाम एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। 📌 स्वतंत्रता दिवस-2026 समारोह की तैयारियाँ तेज, 8 अगस्त से परेड का पूर्वाभ्यास प्रारंभ। 📌 जनता दरबार के माध्यम से आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान की पहल। 📌 46 पंचायतों में कन्या विवाह भवन निर्माण की स्वीकृति, 40 पंचायतों में निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ। 📌 जनहित, पारदर्शिता एवं विकासोन्मुख प्रशासनिक कार्यों को समाचार पत्रों में प्रमुखता। #Aurangabad #DistrictAdministration #DMAbhilashaSharma #Bihar #Development #GoodGovernance Information & Public Relations Department, Government of Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar CMO Bihar

Aurangabad, Bihar | Jul 28, 2026