हरिद्वार: सिडकुल स्थित सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली फैक्ट्री में घुसे गुलदार का वीडियो हुआ वायरल
राष्ट्रीय राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगलों से सटे औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में स्थित सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली एक फैक्ट्री में गुलदार का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सोमवार रात करीब 11 बजे का है। वीडियो वायरल होने के बाद फैक्ट्री कर्मियों में दहशत का माहौल है। रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जल्द ही यहां पिंजरा लगाया जाएगा।