हरिद्वार: GRP की नई SP तृप्ति भट्ट ने रानीपुर स्थित मुख्यालय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की क्राइम मीटिंग
GRP की नई SP तृप्ति भट्ट ने अपना चार्ज संभालने के बाद मंगलवार शाम 4 बजे करीब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के GRP थाना की अपराध समीक्षा बैठक करी। रानीपुर स्थित GRP पुलिस मुख्यालय पर इस दौरान उन्होंने आगामी गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के निर्देश दिए। SP GRP तृप्ति भट्ट ने कहा कि ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।