लालगंज थाना के चौकीदार पिंटू कुमार को वरीय पुलिस पदाधिकारी ने निलंबित कर दिया है, पिंटू कुमार पर जमानत के नाम पर पे फोन के माध्यम से 1000 घूस लेने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर मामले की जांच की गई मामला सत्य पाए जाने के बाद चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है, हालांकि चौकीदार पिंटू कुमार का इससे पहले भी दरोगा की टोपी पहन कर फोटो खींचाने का मामला सामने आया था हालांकि उस समय मामले को दबा दिया गया था।