तिलहर/शाहजहांपुर
====
बंद मकान में लाखों
की चोरी,लोगों में दहशत।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
रिटायर्ड रेलवेकर्मी के यहां लाखों की चोरी,अज्ञात चोरों का खौफ।
रिटायर्ड रेलवे महिला कर्मचारी के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए के जेवरात सहित नगदी चुरा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन।रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की पुत्री ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
नगर के व्यस्ततम स्टेशन रोड स्थित मोहल्ला बनवारीपुर की नीलम रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी हैं।उनकी पुत्री रीमा ने बताया कि मां बीमार थी और उनके इलाज के लिए वह 19 सितंबर को दिल्ली गई थी।घर पर कोई नहीं था और घर में ताला लगे हुए था।उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह लगभग 4 बजे जब वह वापस दिल्ली से अपने घर पहुंची तो खिड़कियों की जाली टूटी हुई थी और दरवाजे का लॉक टूटा हुआ पड़ा था। रीमा ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने मिलने वालों को बुलाया और घर के अंदर जाकर देखा।उन्होंने बताया कि कर उनके घर में अलग-अलग जगहों पर रखी हुई 90 हजार रुपए की नगदी,50 ग्राम चांदी के दो बिस्किट,20 ग्राम चांदी का एक बिस्किट,सोने की एक अंगूठी,दो जोड़ी टॉप्स,चांदी की दो कटोरी,सोने की तीन लेडीज अंगूठी सहित कीमती कपड़े चोर चुरा ले गए थे।चोरी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
हालांकि इस दौरान चोरी की इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड को मौके पर नहीं बुलाया जाना दर्शाता है कि पुलिस प्रशासन का रवैया अपराध और अपराधियों के प्रति कितना लापरवाह है।
और स्थित तब है जब कोतवाली क्षेत्र में लगातार चोरी की छोटी बड़ी घटनाएं हो रही है।
तों वहीं लगातार हो रही चोरियों और उनका खुलासा न होने से क्षेत्र वासियों में अज्ञात चोरों को लेकर दहशत व्याप्त होती जा रही है।
कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र ने बताया कि घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर कार्यवाही की जाएगी।
Tilhar, Shahjahanpur | Sep 22, 2026