तिलहर/शाहजहांपुर
====
प्रधानमंत्री के जन्मदिन
पर जताया विरोध।
=====
विवेक शर्मा (अंशु)
प्रधानमंत्री के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया।पानी पूरी और मुंगफली का ठेला लगाकर युवाओं के शोषण और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
जिला युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाते हुए उनकी सरकार में युवाओं के साथ हो रहे शोषण और व्यापक बेरोजगारी के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पानी पूरी और मुंगफली का ठेला लगाकर सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम जी अवस्थी एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, शिक्षा इतनी महंगी हो गई है कि गरीब परिवार के बच्चे पढ़ ही नहीं पा रहे और सरकारी नौकरियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं।ऐसे में युवा पूरी तरह निराश और परेशान हैं। इसलिए आज प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बेरोजगार दिवस मनाने के आलावा विकल्प नहीं है।इस अवसर पर साद उल्ला खान,फुरकान अहमद कुरेशी,अनिल श्रीवास्तव,सईद अंसारी,शिवांश मिश्रा एड,नितिन तिवारी,केशव मिश्रा,दानिश शेख,अनुराग,मोइन,अरबाब खान आदि लोग मौजूद रहे।