भगवानपुर: प्रखंड में शान से लहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 57 कर्मियों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
शनिवार को भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, पंचायत सरकार भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।