मड़ियाहू: यादव नगर तिराहे के पास श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, तीन की मौत, तीन को वाराणसी रेफर किया गया
रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर तिराहे के पास रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भदोही जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया.