मड़ियाहू: मौरेला गाँव में नाली में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान हुई फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
मड़ियाहूँ थाना क्षेत्र के मौरेला गाँव में नाली में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान शिवम कुमार ने फायरिंग की, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मडियाहू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को असलहा सहित गिरफ्तार किया गया है.