मड़ियाहू: मौरैला गांव में नाली में पानी बहाने को लेकर दबंग युवक ने की फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
जौनपुर के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के मौरैला गांव मे नाली में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष के दबंग युवक ने फायरिंग कर दिया जिसका वीडियो रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने आरोपी युवक शिवम सिंह को गिरफ्तार कर लिया.