मड़ियाहू: जौनपुर: मिशन शक्ति अभियान के तहत अदिति तिवारी बनीं एक दिन की नेवढिया थाना अध्यक्ष
जौनपुर के नेवढ़िया थाना में मिशन शक्ति अभियान के तहत कक्षा 11 की छात्रा अदिति तिवारी को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष बनाया गया। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के निर्देशन में अदिति ने थाना का कार्यभार संभालते हुए थाना दिवस पर पाँच प्रकरणों की सुनवाई की और एक पारिवारिक विवाद का निस्तारण भी किया। उन्होंने महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी.