मड़ियाहू: रामपुर में युवती को भगा ले जाने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
रामपुर थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है. युवती के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को गांव के ही चार लोगों के द्वारा साजिश के तहत बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है.