मड़ियाहू: सिरौली गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दम्पति ने CO से की शिकायत, बेटे पर मारपीट का आरोप लगाया
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के सिरौली गांव में संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने अपने माता-पिता की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित कैलाश नाथ सरोज ने बताया कि बेटा श्याम कृष्ण घर में आधा हिस्सा मांग रहा था, इंकार करने पर हमला कर दिया। पीड़ित दंपती ने शुक्रवार को मड़ियाहूं सीओ से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।