बारां: राजकीय पीजी कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट अकादमी का हुआ शुभारंभ, प्रशिक्षित कोच खेल की बारीकियां सिखाएंगे
Baran, Baran | Apr 20, 2025 जिला मुख्यालय पर क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ समारोहपूर्वक राजकीय पीजी कॉलेज के खेल मैदान में हुआ। समारोह में किशनगंज विधायक डा. ललित मीणा, पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार सहित अन्य अतिथियों ने नवनिर्मित क्रिकेट पिच का उदघाटन किया। अकेडमी के अभिनव जैन ने रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब यह जानकारी दी।