बारां: पेयजल एवं सफाई व्यवस्था का जिला कलेक्टर और विधायक ने लिया जायजा, पानी व्यर्थ बहाने पर एक उपभोक्ता पर ₹1512 का जुर्माना
Baran, Baran | Apr 20, 2025 जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा द्वारा रविवार प्रातः शहर की पेयजल आपूर्ति एवं सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता, उपखंड अधिकारी, अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं नगर परिषद बारां के अधिशाषी अभियंता एवं सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।