कुशलगढ़: कुशलगढ़ में पहली बार सजेगा सामूहिक अन्नकूट महोत्सव, 'एक पंगत-एक प्रसाद-एक समाज' का देंगे संदेश
कुशलगढ़ नगर में 15 नवंबर (रविवार) को सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में पहली बार सामूहिक अन्नकूट महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। ‘एक पंगत, एक प्रसाद, एक समाज’ की थीम पर आयोजित इस महोत्सव में बिना किसी भेदभाव के सभी नगरवासियों को एक साथ बैठकर महाप्रसादी ग्रहण करने का आमंत्रण दिया गया है। महोत्सव