जोधपुर तिंवरी रोड़ पर कालीबेरी से नारवा के बीच गोयलों की ढाणी के पास जोधपुर की तरफ जा रही सब्जी से भरी पिक अप गाड़ी को पीछे से आई दूसरी पिक अप गाड़ी ने टक्कर मारी जिससे सब्जी से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी खा गई और दूसरी पिक अप भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर सूरसागर पुलिस भी पहुंची और गाड़ियों को साइड करवाकर रास्ता खुलवाया।