बारुन: नगर पंचायत बारुण में सफाई और कीटनाशक दवा छिड़काव के नाम पर हो रहा लूट, पार्षदों ने लगाया आरोप
बारुण नगर पंचायत प्रशासन पर सफाई कार्य में बड़े पैमाने पर लूट-खसोट और अनियमितता का आरोप लगाते हुए वार्ड पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है. सभी 11 वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर सम्बन्धित एजेंसी(एनजीओ) पर कार्रवाई की मांग की है. वही पार्षदों ने पूरी स्थिति से नगर विकास विभाग को भी भविष्य में अवगत कराने की बात कही है.