बारुन: प्रारूप मतदाता सूची जारी होते ही बारुण ब्लॉक में विशेष शिविर का आयोजन किया गया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के बाद निर्वाचन आयोग ने नई प्रारूप मतदाता सूची जारी कर दिया है. अगर इस मतदाता सूची में किसी मतदाता के नाम, पता या अन्य जानकारी को लेकर कोई गड़बड़ी है, या फिर किसी का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है, तो चुनाव आयोग की ओर से उसे दुरुस्त करने का एक और मौका दिया जा रहा है.