हरिद्वार: श्राद्ध पक्ष की शुरुआत पर मायापुर के नारायणी शिला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आज देश पूरे देश में पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है। हरिद्वार के मायापुर स्थित नारायणी शिला मंदिर में सुबह सवेरे से श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण और पिंडदान कर रहे हैं। मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान नारायण धड़ के रूप में विराजमान हैं। गया और बद्रीनाथ के बाद देश में तीसरा यही स्थान है जहां पितरों की पूजा की जाती है