हनुमानगढ़: देवर की चोरी का खामियाजा भुगतने का दबाव, महिला से मांगी ₹5 लाख की रंगदारी, पुलिस अधिकारी बनकर भी किया फोन
देवर पर महाराष्ट्र के पुणे में सोने की चोरी करने का आरोप लगाकर भाभी और उसके पति से पांच लाख रुपए वसूलने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने, जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकियां देकर ब्लैकमेल किया। भयभीत परिवार ने परिचित से 50 हजार रुपए मंगवाकर आरोपियों को दे दिए।