अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी में बीडीओ ने विकास योजनाओं व स्कूलों का किया निरीक्षण, मिड डे मील व्यवस्था सुधारने के निर्देश
प्रखंड विकास पदाधिकारी रविकांत शर्मा ने शनिवार की दोपहर 2 बजे पंचायत समिति मद से संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान उन्होंने कई विद्यालय का भी निरीक्षण किया। बच्चों की उपस्थिति, शैक्षणिक व्यवस्था और मध्यान भोजन की स्थिति का जायजा लिया बीडीओ ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।