Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने अपर नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह यादव को श्री राम वाटिका ,खेल पार्क के टिकट को निशुल्क करने के लिए दिया ज्ञापन ।

1.6k views | Moradabad, Moradabad | Jul 2, 2026
आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना एडवोकेट के नेतृत्व में श्री मान दिवांशु पटेल जी नगर आयुक्त महोदय मुरादाबाद की अनुपस्थिति में अपर नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह यादब जी को एक ज्ञापन सौंपा और उनको अवगत कराया की हाल ही मे हिंदी दैनिक प्रतिष्ठित पेपर में 30 /06/26 के संस्करण में प्रकाशित बार मेमोरियल ,श्री राम वाटिका ,खेल पार्क की टिकट दरे निर्धारित की गई है जिनकी रेट लिस्ट प्रकाशित की गई थी ये लिस्ट अन्य पेपरों में भी प्रकाशित हुई थी ।इन पेपरों के माध्यम से जानकारी मिली की बार मेमोरियल का टिकट 100 /- निर्धारित किया गया था उसको आधा करने तथा श्रीराम वाटिका 30/- और खेल पार्क का 80/- शुल्क दर्शाया गया है हमने निवेदन किया की श्री राम पार्क और खेल पार्क को निशुल्क कर दिया जाए तथा और जो अन्य गेम्स कॉम्बो पर व्यक्ति 800 रुपए किया गया है जो एक ग़रीब व्यक्ति के लिए एक सपना ही हो सकता है क्यों की ग़रीब आदमी की मासिक आय ही 16000/- के आसपास है इन सब बातो को ध्यान में रखते हुए निर्धारित टिकट दरों को संशोधित करने का कष्ट करें । जैसा कि आपके द्वारा स्मार्ट सिटी के अंतर्गत मुरादाबाद बसियो के लिए बार मेमोरियल, श्रीराम वाटिका ,खेल पार्क जिसकी सराहना उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री आदरणीय श्री आदित्यनाथ योगी जी ने भी की है इन सभी कार्यों को कराकर आपके द्वार मुरादाबाद को उत्तर प्रदेश में एक नया आयाम दिया है। आदरणीय आपसे विनम्र निवेदन है की नगर निगम द्वारा जो टिकट दर निर्धारित की गई है एक बार पुनः विचार करके बार मोमोरियल की राशि आधी कर दी जाए और खेल पार्क नि:शुल्क कर दिया जाए और भगवान श्रीराम बाटिका नि:शुल्क कर दी जाए।