जिले की सेहतगंज ग्राम पंचायत से ‘‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026‘‘ का शुभारंभ
सांची विधायक डॉ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा तथा संभागायुक्त श्री शर्मा शुभारंभ कार्यक्रम में हुए शामिल
–––
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत रायसेन जिले की ग्राम पंचायत सेहतगंज में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग की सचिव और तथा अभियान की जिला प्रभार अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता, भोपाल संभागायुक्त श्री करम वीर शर्मा तथा कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में ‘‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026‘‘ कार्यकम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने ग्रामीणों से कहा कि स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी भूमि में अधिकार अभिलेख तैयार किए गए हैं। आज से शुरू हुए अभियान में स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश में लगभग 50 लाख निजी संपत्तियों के अधिकार अभिलेखों का निःशुल्क पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए नागरिकों से स्टाम्प ड्यूटी अथवा पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसकी संपूर्ण राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत हितग्राहियों की संपत्ति के आधार पर सुगमता से ऋण उपलब्ध कराने के लिए निर्मित निजी अधिकार अभिलेखों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के बाद नागरिक गृह निर्माण, व्यवसाय, कृषि एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों के लिए ऋण प्राप्त कर सकेंगे। इससे उनकी आजीविका एवं आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार अधिकार अभिलेखों के निःशुल्क पंजीयन का निर्णय लेने वाला मध्यप्रदेश देश का प्रथम राज्य है। राज्य सरकार की यह पहल ग्रामीण नागरिकों को संपत्ति का सुदृढ़ दस्तावेजी अधिकार देने के साथ वित्तीय समावेशन, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक होगी। इसका लाभ आगामी वर्षों में लाखों हितग्राहियों को प्राप्त होगा।
भोपाल संभागायुक्त श्री शर्मा ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान कहा कि रायसेन जिले में सेहतगंज से स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026 का शुभारंभ हुआ है। इसमें प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए ग्राम एवं पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें आवेदन के लिए हितग्राही के आबादी भूखंड की लैंड लिंकिंग तथा आवेदक की समग्र आईडी से ई-केवाईसी अनिवार्य होगी। आवेदन प्रक्रिया