सेवा संकल्प अभियान के तहत रायसेन में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम सम्पन्न
सुशासन और जनसेवा के 25 वर्षो के प्रति आभार प्रकट करने नागरिकों ने प्रज्जवलित किए दीपक
––––
प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक मनाए जा रहे ‘‘सेवा संकल्प अभियान-2026‘‘ के तहत गुरूवार को रायसेन स्थित महामाया चौक पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, श्री राकेश शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की बहनों, लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों, युवाओं सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सुशासन और जनसेवा के 25 वर्षो के प्रति आभार प्रकट किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #AshirwadKaDiya #Raisen