सिवनी के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय में साइबर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। गुरुवार को इस कार्यशाला में सचिव और रोजगार सहायकों ने भाग लिया, जहां उन्हें साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।