लालगंज: आपरेशन वज्रपात के तहत पुलिस ने इंस्टाग्राम गैंग के खिलाफ कसा शिकंजा, गैंग के 3 युवकों को पकड़ा गया
आजमगढ़ जनपद में सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर दबदबा दिखाने की कोशिश कर रहे युवकों पर निजामाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन वज्रपात के तहत पुलिस ने इंस्टाग्राम पर "0222 गैंग" नाम से समूह बनाकर प्रदर्शन करने वाले तीन युवकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, ये युवक मोटरसाइकिलों के साथ समूह बनाकर क्षेत्र में घूमते थे ।