रूपवास: भरतपुर में जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या, 5 लोग गिरफ्तार
भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में जमीन विवाद के दौरान हुए झगड़े में बुजुर्ग कमल सिंह की हत्या हो गई। घटना 29 मार्च को हुई थी। झगड़े के दूसरे दिन एक लाइव वीडियो भी सामने आया, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव और मारपीट करते नजर आए। थाने में FIR जगमोहन ने दर्ज कराई थी।