लखीसराय: महिला विद्या मंदिर विद्यालय में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के तहत शुक्रवार को लखीसराय के महिला विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अपराह्न 12:30 बजे यहां छात्राओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव को लेकर जागरूक किया जा रहा था तथा शपथ दिलाई गई . कार्यक्रम का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रोटरी क्लब लखीसराय की संयुक्त तत्वाधान में किया गया.