मानपुर: SDM मानपुर की बड़ी कार्रवाई: अवैध पेट्रोलियम भंडारण पर छापा, 100 लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल जब्त
Manpur, Umaria | Apr 25, 2026 रक्सा गांव में SDM मानपुर हरनीत कौर कलसी द्वारा अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नत्थू लाल जायसवाल के मकान में चोरी-छिपे ईंधन की खपत और बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी,जांच के दौरान पाया गया कि नत्थू लाल के पुत्र अंकुश जायसवाल द्वारा बंद दुकान के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से पेट्रोल बेचा जा रहा था।