भभुआ: बहुअरा गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल, इलाज के बाद हायर सेंटर किया गया रेफर
Bhabua, Kaimur | May 6, 2025 बहुअरा गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना मंगलवार को लगभग 2 बजे की बताई गई। महिला भभुआ थाना क्षेत्र के कोहारी गांव निवासी शेष मुनि सिंह की 45 वर्ष की पत्नी सुगवंता देवी बताई जाती है। परिजनों ने कहा कि महिला अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर शादी विवाह का कार्ड बांटने के लिए अपने मायके सोनाब गांव जा रही थी।