भभुआ: साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगों द्वारा निकाले गए ₹32,632 युवक के खाते में कराए वापस
Bhabua, Kaimur | May 6, 2025 मिली जानकारी के अनुसार भभुआ साइबर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार की सुबह करीब 11:00 बजे कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव के एक युवक के खाते से साइबर ठगों के द्वारा फ्रॉड कर उड़ाए गए 32632 रुपए युवक के खाते में वापस कराया। साइबर ठगों द्वारा फ्रॉड का शिकार हुआ युवक सकरी गांव निवासी अजय बहादुर सिंह बताया जाता है ।