भभुआ: बहुरी व सुनरी गांव के बीच नदी पुल के पास बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली, इलाज के बाद किया गया रेफर
Bhabua, Kaimur | May 6, 2025 बहुरी व सुनरी गांव के बीच नदी पुल के पास बदमाशों में दो युवक को गोली मार दिया। यह घटना सोमवार की देर रात्रि 10 बजे की बताई जाती है। जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के मरची गांव निवासी स्वर्गीय श्रीराम पांडेय के 20 वर्षीय पुत्र लव पांडेय जबकि दूसरा रामदयाल यादव के 27 वर्षीय पुत्र अंतू यादव बताया जाता है। भगवानपुर थानाध्यक्ष ने बताया आपसी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था।