जगदीशपुर: भाई दूज पर बहनों ने अन्नकूट की कुटाई, भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से गूंजा माहौल
भाई दूज पर बहनों ने की अन्नकूट की कुटाई, भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना से गूंजा माहौल जगदीशपुर नगर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आज मंगलवार को भाई दूज का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाज और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।