गजराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बामपाली में हवलदार के बेटे रितिक सिंह की गोली मारकर ह"त्या के बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की। इस दौरान सड़क पर आवागमन बाधित हो गया सड़क जाम और आगजनी की सूचना पर पुलिस प्रशासन मामले को संभालने में जुट गया। लोग घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।