कैरो: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को प्रचंड बहुमत, कैरो में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी
भाजपा ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इस जीत के बाद लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड में सोमवार शाम करीब 5 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया और कार्यकर्ता इस उपलब्धि को लेकर बेहद उत्साहित नजर आए।