गिधौर: हरदीमोह के पास भीषण सड़क हादसे में पिकअप और बाइक की टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर घायल
Gidhaur, Jamui | May 6, 2026 खैरा थाना क्षेत्र में बुधवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव निवासी कैलाश रावत और मंटू रावत के रूप में हुई है। जबकि घायल सौरभ कुमार का इलाज जारी है। परिजनों ने 10 बजे बताया कि तीनों एक ही बाइक से शादी समारोह से लौट रहे थे।