बिहारीगंज: युवती के अपहरण का आरोप, पिता ने जताई हत्या की आशंका
बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र से 16 अगस्त को एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पिता ने थाना में आवेदन देकर बंगाल निवासी मो. अनुमान के पुत्र मो. अल्फ़ाज़ पर बेटी को जबरन ले जाने का आरोप लगाया है। पिता ने हत्या की आशंका भी जताई है। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।