जतारा: दिगौड़ा में पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों ने बुजुर्ग से की मारपीट, मामला दर्ज
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम धामना में पुरानी बुराई के चलते 58 वर्षीय रामलाल रजक के साथ गांव के दो लोगों ने मारपीट कर दी। बताया गया कि कमलेश अहिरवार और श्याम अहिरवार ने गाली-गलौज करते हुए विवाद बढ़ाया और हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।