बहेड़ी: दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने कस्बा बहेड़ी निवासी युवती से रिश्ता तोड़ा, पुलिस से की गई शिकायत
बहेड़ी थाना क्षेत्र के कस्बे के रहने वाले पदम सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया। उसने अपनी युवती का विवाह मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया आजमपुर के रहने वाले रोहित सिंह पुत्र ओम सिंह मास्टर के साथ तय किया था। पीड़ित का आरोप है लड़के वाले दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया जिसकी शिकायत थाना पुलिस से की है