मटिहानी: पानगाछी के पास बालू के नीचे दबा मिला एक युवक का शव, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
बेगूसराय में बालू के नीचे दबे 01 युवक का शव बरामद किया गया है. घटना मुफसिल थाना क्षेत्र के पान गाछी के समीप की है. मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के मनियप्पा निवासी कृष्णकांत कुँवर के पुत्र अवनीश कुमार के रूप में की गई है. घटना से आक्रोशित लोगों ने पान गाछी के समीप बेगूसराय-मटिहानी सड़क को जाम कर दिया.