मटिहानी: मनियप्पा में घर में आग लगने से 01 बच्ची की जलकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बिहार में एक तरफ गर्मी अपना कहर बरपा रही है, दूसरी तरफ तेज गर्मी के बीच अगलगी की घटनाओं में भी काफी तेजी से इजाफा हुआ है. इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है. जहां एक घर में भीषण आग लगने से एक बच्ची जिंदा जलकर मौत हो गई. जबकि तीन बच्ची किसी तरह उसे घर से निकाल कर जान बचाई. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा गाँव की है.