मटिहानी: मटिहानी थाना परिसर में शनिवार को होगा जनता दरबार, भूमि विवाद के मामलों का होगा निपटारा
मटिहानी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान भूमि विवाद के मामलों का निपटारा होगा. इस बात की जानकारी देते हुए मटिहानी थाना अध्यक्ष में बताया के शनिवार को थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल के पदाधिकारी की मौजूदगी में भूमि विवाद मामलों का निपटारा किया जाएगा. मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के लोग इस जनता दरबार में शामिल हो सकते हैं.