मटिहानी: बेगूसराय लोकसभा से गिरिराज सिंह की जीत पर मटिहानी विधायक ने दी बधाई, कार्यकर्ताओं के बीच बांटे लड्डू
बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह की जीत पर मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने बधाई दी है. इस दौरान अपने कार्यालय कक्ष में मटिहानी विधायक ने कार्यकर्ताओं के बीच लड्डू का वितरण किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मटिहानी विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गठबंधन मजबूत है.