मटिहानी: गौरा-2 में कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व अंचल मंत्री प्रदीप राय का श्रधांजलि सभा आयोजित, मटिहानी के पूर्व विधायक रहे मौजूद
तेघरा प्रखंड के गौरा-2 में कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सह पूर्व अंचल मंत्री प्रदीप राय का श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया. इस मौके पर मटिहानी के पूर्व विधायक बोगो सिंह शामिल हुए. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी को सींचने में प्रदीप राय का बहुत बड़ा योगदान रहा है. इस मौके पर पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह समेत अन्य मौजूद थे.