बखरी: बखरी में बीएलओ की बैठक, मतदाता सूची के सत्यापन का निर्देश दिया गया
मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण और सत्यापन को लेकर बीएलओ की बैठक बखरी में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बखरी के एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने किया।उन्होंने कहा कि मतदाताओं के भौतिक सत्यापन के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण हेतु बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य करेंगे।