मवाना: मवाना के हस्तिनापुर रोड स्थित शराब ठेके के कैंटीन में युवक पर चाकू से हमला, परिजनों ने थाने पर दी तहरीर
Mawana, Meerut | Nov 20, 2024 बुधवार को शाम 4:00 बजे थाने पर तहरीर देते हुए शक्ति निवासी मोहल्ला तिहाई के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात शराब ठेके के कैंटीन में उसके ऊपर चाकू से हमला करते हुए घायल कर दिया ।चाकू लगने के बाद घायल को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।पुलिस ने उधर पूरे मामले की तहरीर लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।