मवाना: बुधवार को हस्तिनापुर के किशोरपुर के जंगल में खेतों पर पानी दे रहे किसान को रास्ता पूछने पर विवाद में गोली मारी गई
Mawana, Meerut | Nov 20, 2024 गुरुवार को 4 बजे हस्तिनापुर के किशोरपुर के जंगल में खेतों पर पानी दे रहे किसान चंद्रभान से अज्ञात लोगों ने रास्ता पूछा तो उसने आगे चलने के लिए कह दिया । इसको लेकर नाराजगी जताते हुए उक्त लोगों ने तमंचे से चंद्रभान के पैर में गोली मार दी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।