मवाना: बुधवार को मवाना तहसील प्रशासन की टीम ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए किसानों को जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक किया
Mawana, Meerut | Nov 20, 2024 बुधवार को मवाना तहसील प्रशासन की टीम में अफसर के निर्देश पर सुबह 11:00 से लेकर शाम 5:00 बजे तक जागरूकता अभियान चलाया । ई रिक्शा द्वारा अनाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक किया गया। अभियान के दौरान प्रशासन की टीम ने किसानों से संपर्क किया और वायु प्रदूषण के साथ-साथ उन्हें उससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पुराली जलाने से भी मना किया।